सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demand for opening of Sarvodaya Girls School in Jalaun-Hamirpur

Jalaun News: जालौन-हमीरपुर में सर्वोदय बालिका विद्यालय खोलने की मांग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for opening of Sarvodaya Girls School in Jalaun-Hamirpur
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड के अति पिछड़े जनपद जालौन और हमीरपुर में नवीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की स्थापना की मांग विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने उठाई है। उन्होंने नियम 110 के अंतर्गत विधान परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर इस विषय को लोक महत्व का बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

पत्र में कहा गया है कि जालौन और हमीरपुर जिलों में शैक्षिक संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण अनेक बालिकाएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। इन जनपदों में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की स्थापना से बालिकाओं को सुरक्षित शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा और विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दोनों जनपदों में विद्यालय स्थापना के संबंध में शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा इस विषय पर सदन में वक्तव्य और चर्चा कराई जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed