सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR registered against seven for entering house and attacking women

Jalaun News: घर में घुसकर महिलाओं पर हमले में सात पर प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven for entering house and attacking women
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर महिलाओं समेत पूरे परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
Trending Videos

26 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग एक घर में घुसकर महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार देर रात गृहस्वामी छोटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित के अनुसार, वह घर में बच्चों के साथ मौजूद था, तभी गांव के ही वीरेंद्र , लवकुश, किशन, सुदर्शनी, रोशनी, संगीता और अंशू लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ-साथ उसकी पत्नी और पुत्र-पुत्रियों को भी बेरहमी से पीटा, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी भी दी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed