फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR registered for attempted rape following a court order

Jalaun News: कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का प्रयास करने की प्राथमिकी

Sun, 12 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for attempted rape following a court order
कोंच। महिला के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय में वाद दायर करते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा ससुराल पक्ष के लोगों ने झांसी स्थित एक महिला के मकान में उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अंसार, निसार और इसरार निवासी भगत सिंह नगर, कोंच तथा झांसी निवासी साहिल, निसार और आदिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed