{"_id":"6a5293ae7337b9d580091fa0","slug":"police-solve-robbery-case-three-accused-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-146653-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो - 04 पुलिस गिरफ्त में आरोपी लुटेरे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 04 पुलिस गिरफ्त में आरोपी लुटेरे। संवाद
= वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा व लूट का माल बरामद, मुख्य आरोपी अब भी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। एट क्षेत्र में चार दिन पहले हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, नकदी, तमंचा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। जबकि वारदात का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 10 जुलाई को कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव निवासी लक्ष्मी नारायण ने एट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सात जुलाई की रात कुरकुरू और पचोखरा गांव के बीच चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उनकी पिटाई करते हुए मोबाइल फोन, बाइक और आठ हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर करीब सौ कैमरे खंगाले जिसमें पुलिस को लुटेरों की पहचान हो गई।
शुक्रवार को कोंच रोड स्थित अमीटा तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों झांसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र के रतोसा गांव निवासी विवेक अहिरवार, फतेहपुर के तोड़ी थाना क्षेत्र के सिजवां गांव निवासी विनय कुमार व उल्दन थाना क्षेत्र के हाटी गांव निवासी साकिर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक, 4,500 रुपये, एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस तथा वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद कार का इस्तेमाल लूट की घटना को अंजाम देने में किया गया था।
विज्ञापन
अकेला समझकर रोक लिया और लूट की घटना को दिया अंजाम
उरई। सिमिरिया गांव निवासी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि 07 जुलाई को जैसे ही वह बाइक को लेकर पचोखरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि अकेला समझकर कार उनके बाइक के आगे खड़ी हो गई। तभी उससे चार लोग उतरे और बिना कुछ पूछे मारने लगे। पीडित जब गिड़गिड़ाया तो आरोपी बाइक और नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित शराब के नशे में था, इस पर पुलिस को कुछ देर तक विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच पड़ताल की तो खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत आरोपियों की लोकेशन निकाली तो आरोपियों ने लूटा मोबाइल झांसी क्षेत्र में कुछ देर के लिए खोला, इस पर पुलिस आसानी से उनके पास पहुंच गई। उनकी गाड़ी टोल टैक्स पर भी चिह्नित हो गई थी।