{"_id":"6a78cd3ce4c1d6f54e0d8fe4","slug":"five-notorious-individuals-arrested-for-plotting-a-robbery-orai-news-c-224-1-ori1005-148021-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डकैती की साजिश रचते पांच शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डकैती की साजिश रचते पांच शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो - 23 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोतवाली पुलिस ने रविवार तड़के राठ रोड स्थित शताब्दी स्कूल के पास पुलिया के नजदीक डकैती की साजिश रच रहे पांच शातिरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से एक कार भी मिली है।
पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राठ रोड पर घेराबंदी की। सुबह करीब 3:31 बजे पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। उनकी पहचान हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के गलिया गांव निवासी शाहिद, रामबाग मंदिर के पीछे निवासी फिरोज, मोहल्ला बाहिदपुरा निवासी नीतेंद्र उर्फ नीतू, मोहल्ला पठानपुरा निवासी इम्तियाज मंसूरी और मोहल्ला बुधौलियाना नई बस्ती निवासी राजू ठाकुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, हथौड़ी, प्लास, दो पेचकस, छेनी और आरी का ब्लेड बरामद हुआ। इसके अलावा अर्टिगा कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चोरी और डकैती की घटनाओं में पहले भी शामिल रहे हैं। इनमें शाहिद के खिलाफ छह, फिरोज के खिलाफ चार और नीतेंद्र के खिलाफ दस मामले राठ समेत अन्य थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ उरई कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।