{"_id":"6a78ccc11a291b14bb020d18","slug":"truck-hits-car-carrying-pilgrims-young-man-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-148007-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 17 मृतक घेरे में दोस्तों के साथ लौटते समय ली गई फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन कर कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार में शनिवार रात कानपुर-झांसी हाईवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
कानपुर नगर के मूलगंज थाना क्षेत्र स्थित चौक सराफा बाजार निवासी शिवम वर्मा (30), अंकित वर्मा (28), निखार (26), शशांक (27) और अंकित चचेरे भाइयों व दोस्तों के साथ सावन में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन गए थे। शनिवार रात दर्शन करने के बाद सभी इनोवा कार से कानपुर लौट रहे थे। कोटरा ओवरब्रिज के पास कार सड़क किनारे रोककर कुछ लोग लघुशंका के लिए नीचे उतर गए।
इसी दौरान झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के कारण यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और टोल एंबुलेंस की मदद से सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां शिवम वर्मा और अंकित की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में उपचार के दौरान शिवम वर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त इनोवा को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें दो घायल हुए हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
परिजनों ने बताया कि शिवम और कोमल के दो बच्चे हैं। उनका बेटा करीब चार वर्ष और बेटी महज दो वर्ष की है। पिता की अचानक मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता की मौत के बाद शिवम संभाल रहा था परिवार
शिवम वर्मा की वर्ष 2020 में कोमल वर्मा से शादी हुई थी। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी शिवम के कंधों पर आ गई थी। वह ज्वेलरी कारीगरी का काम कर मां माया देवी, पत्नी और बच्चों का भरण-पोषण कर रहा था। सावन में चचेरे भाइयों और दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन के लिए गया था, लेकिन लौटते समय हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
पांचों कार में होते तो और बड़ा हो सकता था हादसा
शिवम के साथ मौजूद निखार और शशांक ने बताया कि कोटरा ओवरब्रिज के पास सभी लोग लघुशंका के लिए कार से नीचे उतर गए थे। इसी दौरान शिवम और अंकित वापस कार की पिछली सीट पर बैठ ही पाए थे कि ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उनका कहना है कि यदि उस समय सभी पांच लोग कार के अंदर बैठे होते तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।