फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lawyer dies after being hit by a DCM truck.

Jalaun News: डीसीएम की टक्कर से अधिवक्ता की मौत

Mon, 10 Aug 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lawyer dies after being hit by a DCM truck.
कालपी। डीसीएम की टक्कर से भांजे के साथ जा रहा बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, यहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज निवासी राम गोविंद वर्मा (65) तीन अगस्त को अपने भांजे औंता निवासी सुबोध वर्मा के साथ बाइक से उरई से कालपी लौट रहे थे। अमलतास तिराहे के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें सीएचसी, फिर मेडिकल कॉलेज उरई और हालत में सुधार न होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी साधना, दो पुत्र चंदन व हर्ष तथा एक बेटी मनिका को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed