सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Driver changing tire of dumper on roadside dies due to truck collision

जालौन: सड़क किनारे डंपर का टायर बदल रहे चालक की ट्रक की टक्कर से मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Nov 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Driver changing tire of dumper on roadside dies due to truck collision
भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन
जालौन के एट में शनिवार की रात हाईवे पर डंपर का टायर बदलते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक टक्कर से चालक की मौत हो गई। हादसा होते ही हाईव पर एक ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


टोल कर्मियों की मदद से वाहनों को अलग करा कर यातायात बहाल कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पर पिरौना पर बने ओवरब्रिज के नजदीक झांसी से कानपुर गिट्टी लादकर जा रहे डंपर का टायर पंचर होने पर चालक कैलाश साहू (25) पुत्र जगदीश साहू ग्राम अमर थाना मोठ जिला झांसी डंपर का टायर बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी झांसी से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक उछलकर सड़क पर गिर के घायल हो गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई और लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर घायल पड़े चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं टोल कर्मियों को बुलाकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। दूसरी ओर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed