फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three Injured as Car Crashes on Pirona Overbridge, One Critical

उरई में हाईवे पर हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल; एक गंभीर

Mon, 03 Aug 2026 11:12 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 03 Aug 2026 11:12 AM IST
सार

Kanpur News: झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह पिरोना ओवरब्रिज के पास महाकाल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Three Injured as Car Crashes on Pirona Overbridge, One Critical
पिरोना ओवरब्रिज पर कार हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर वापस अपने घर गोरखपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार पिरोना ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Three Injured as Car Crashes on Pirona Overbridge, One Critical
पिरोना ओवरब्रिज पर कार हादसा - फोटो : amar ujala

चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार चालक शिवम पाठक समेत कुल पांच लोग उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद कार से वापस गोरखपुर लौट रहे थे। सोमवार सुबह जैसे ही उनकी कार झांसी-कानपुर लेन पर स्थित पिरोना ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी चालक शिवम को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three Injured as Car Crashes on Pirona Overbridge, One Critical
पिरोना ओवरब्रिज पर कार हादसा - फोटो : amar ujala

टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रमन पांडे को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए। गनीमत रही कि कार चालक शिवम पाठक पूरी तरह सुरक्षित रहे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

क्रेन से हटवाई गई कार, यातायात कराया गया बहाल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने टोल प्लाजा से क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात पुनः सामान्य हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed