सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newly married woman consumes poison after a dispute with her husband, dies

Jalaun News: पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने खाया जहर, मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman consumes poison after a dispute with her husband, dies
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने जहर खा लिया। उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अगर मायके पक्ष से तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के सिलऊआ गांव निवासी प्रेम सिंह के पुत्र आलोक सिंह (24) की शादी 7 जून 2025 को भोगनीपुर के मखापुर निवासी मालती (22) के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद के बाद दोपहर में मालती ने जहर खा लिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घर लौटे आलोक ने पत्नी को बेहोशी की हालत में देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर प्रेम सिंह का कहना है कि घर में बहू अकेली थी और छोटे से विवाद के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। कोतवाल विकेश बाबू ने बताया कि विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed