{"_id":"69bb00dd0f862f59960908b9","slug":"panic-due-to-finding-dead-crocodile-in-pahuj-river-orai-news-c-224-1-ori1005-141784-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पहूज नदी में मरा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पहूज नदी में मरा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
फोटो - 02 पहूज नदी में मृत पड़ा मगरमच्छ। संवाद
विज्ञापन
रामपुरा। विकास खंड रामपुरा क्षेत्र में पहूज नदी में मरा मगरमच्छ मिलने से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में भय का माहौल है।
बुधवार सुबह ग्राम बुढ़ेरा के पास नदी किनारे मरा मगरमच्छ देखा गया। इसके बाद यह खबर निनावली जागीर, किशनपुरा, कूसेपुरा, बूढ़ेरा, कर्रा और मई समेत कई गांवों में तेजी से फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय से नदी में मगरमच्छ देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। कई लोगों ने मगरमच्छ को नदी में देखा भी था, लेकिन अब डर और बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि अब वे पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी नदी किनारे ले जाने से डर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और नदी में मौजूद मगरमच्छों को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि लोगों में व्याप्त भय समाप्त हो सके। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। रेंजर रंजीत सिंह का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। इससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
Trending Videos