सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Taking advantage of the fog, thieves stole valuables worth millions from four houses in two villages.

Jalaun News: कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने दो गांवों में चार घरों में की लाखों की चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Taking advantage of the fog, thieves stole valuables worth millions from four houses in two villages.
फोटो - 10 घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र में ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने अकोढ़ी और तगारेपुर गांव में चार घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये कीमत के सोना-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुईं हैं।
Trending Videos


बृहस्पतिवार रात तगारेपुर गांव में चोरों ने अनीश खान के घर को निशाना बनाया। अनीश खान आटा कस्बा स्थित डाकघर में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं। चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर शौचालय की छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखे दो बक्सों को छत पर ले जाकर खंगाला। बक्सों से 24 हजार रुपये, चांदी की दो जोड़ी पायल, सोने की मनचली, मंगलसूत्र, झुमकी, टॉप्स और दस चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित एक खाली कच्चे मकान का ताला तोड़ दिया। मकान मालकिन गिरजा ने बताया कि वह रात में अपने बेटे के साथ दूसरे घर सोने गई थीं। सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला। कमरे में रखे बक्से से 17 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण गायब थे। बताया कि यह रुपये बकरे की बिक्री के थे।

इसी रात तगारेपुर से सटे अकोढ़ी गांव में भी चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। कालका प्रसाद ने बताया कि चोरों ने प्लास से कमरे का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये और सोना-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दूसरी चोरी भी पास के एक अन्य घर में हुई।

सूचना पर पहुंची आटा पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। सीओ एके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

फोटो - 10 घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

फोटो - 10 घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो - 10 घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

फोटो - 10 घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो - 10 घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

फोटो - 10 घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed