{"_id":"69b1c7c4ffdfc031340f0100","slug":"the-body-of-a-youth-who-drowned-in-a-canal-was-found-10-kilometers-away-orai-news-c-12-knp1031-1451890-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 10 किलोमीटर दूर मिला नहर में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 10 किलोमीटर दूर मिला नहर में डूबे युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। हमीरपुर से जिले के बिरगुआ गांव से लापता युवक का शव जालौन के ऐरी रमपुरा के पास स्थित नहर से 30 घंटे बाद एसडीआरएफ ने खोज निकाला। शव 10 किलोमीटर दूर मिला है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में हमीरपुर जिले के बिरगुआ निवासी जय हिंद विश्वकर्मा (27) रहकर खेती किसानी का काम करता था। सोमवार की रात को वह बाइक लेकर अपनी बुआ सुनीता के यहां पहुंचा और कुछ देर बाद गांव जाने की बात कहकर निकल गया। लेकिन जब रात में वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, तो उसकी क्षतिग्रस्त बाइक डकोर थाने के पास स्थित नहर के पास खड़ी मिली। जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला था। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह ग्यारह बजे एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर युवक का शव मिल गया है। जांच की जा रही है।
Trending Videos