सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
विज्ञापन
उरई। युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा बंद देख परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
Trending Videos


रेढ़र थाना क्षेत्र के नावली गांव निवासी लालजी (32) ने मंगलवार की रात खाना खाया और वह अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा बंद देख बड़ा भाई संजय उसे जगाने पहुंचा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो भाई का शव फंदे पर लटक रहा था। बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई ने बताया कि लालजी की शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का सहयोग कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। थाना प्रभारी अभिनेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed