{"_id":"69b1c8144fe7fbf3e804cc77","slug":"a-couple-tried-to-commit-suicide-in-front-of-the-police-station-to-get-married-orai-news-c-224-1-ori1005-141459-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शादी के लिए कोतवाली के सामने प्रेमी युगल की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शादी के लिए कोतवाली के सामने प्रेमी युगल की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली के सामने मंगलवार की रात एक प्रेमी युगल ने आत्मदाह की कोशिश की। वे शादी कराने का दबाव बना रहे थे। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को रोका और समझा-बुझाकर शांत कराया।
पुलिस के अनुसार युवक और किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। किसी विवाद के चलते मंगलवार रात उन्होंने कोतवाली के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने बताया कि लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण वे यह कदम उठा रहे थे।
जानकारी मिलने पर किशोरी के पिता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजय उनकी नाबालिग बेटी को आत्महत्या के लिए उकसा रहा था। युवक लगातार शादी के लिए दबाव भी बना रहा था। कोतवाल हरिशंकर चंद्र ने कहा कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।
Trending Videos