{"_id":"69b1c780c2e6e822b20a9554","slug":"man-arrested-for-cheating-woman-with-marijuana-orai-news-c-224-1-ori1005-141487-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला के साथ टप्पेबाजी करने वाले गांजा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला के साथ टप्पेबाजी करने वाले गांजा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (उरई)। कोतवाली पुलिस ने दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने खेत में जा रही महिला के साथ टप्पेबाजी की थी। इनके पास से एक किलो ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कांशीराम पुर निवासिनी सरोजनी 15 फरवरी की दोपहर खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवारों ने उसे अनहोनी का भय दिखाकर उसके जेवरात ले लिए थे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन यादव को जानकारी मिली कि दो संदिग्ध बाइक सवार कालपी की तरफ से बनखंडी देवी मंदिर रोड होकर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी घेराबंदी कर दी। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो आरोपी बाइक खड़ी कर जंगल की ओर भागने लगे।
पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से कांशीरामपुर गांव निवासी महिला के छीने गए जेवरात व 4200 रुपये बरामद हुए। दोनों के पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा भी बरामद हुआ। आरोपियों ने अपना नाम कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के निवियाखेड़ा निवासी जावेद अख्तर व दूसरे ने कानपुर देहात के मिठिया मऊ रनियां के पास निवासी कल्लू बताया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक महिला ने भी युवकों की शिनाख्त की है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Trending Videos