{"_id":"695c02b997a23d10030acd16","slug":"the-distribution-of-reserved-question-papers-for-the-pre-board-exams-has-begun-orai-news-c-224-1-ori1005-138853-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्री बोर्ड परीक्षा के लिए रिजर्व प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्री बोर्ड परीक्षा के लिए रिजर्व प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू
विज्ञापन
फोटो-23-जीआईसी से प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण करता स्टाफ। संवाद
- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा से पहले जिले में प्री-बोर्ड एवं अभ्यास कार्यक्रम के तहत जीआईसी को प्रश्नपत्र संकलन एवं वितरण केंद्र बनाया गया है। सोमवार से रोस्टर के अनुसार प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू हो गया है।
विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सभी राजकीय विद्यालयों के लिए रिजर्व प्रश्नपत्र वितरित किए गए। अब छह जनवरी को अशासकीय सहायता प्राप्त कोंच, माधौगढ़ एवं कालपी तहसील के विद्यालयों को प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। सात जनवरी को अशासकीय सहायता प्राप्त जालौन और उरई तहसील के विद्यालयों के प्रश्नपत्रों का वितरण होगा। आठ जनवरी को कोंच, माधौगढ़ एवं कालपी तहसील के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को प्रश्नपत्र मिलेंगे। नौ जनवरी को उरई और जालौन तहसील के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
इसके लिए राजकीय हाईस्कूल दमरास के शिक्षक डॉ. राजेंद्र कनौजिया, जीआईसी डकोर के वरिष्ठ सहायक रामसनेही, जीआईसी बाबई के अशोक कुमार, जीजीआईसी उरई के प्रतीक बाथम व जीआईसी उरई के मिथलेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्होंने पहले दिन प्रश्नपत्रों का वितरण किया।
डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। इससे पहले छात्रों की शैक्षिक तैयारी का आकलन करने और उनकी कमजोरियों को दूर करने के उद्देश्य से प्री-बोर्ड एवं अभ्यास परीक्षा 12 जनवरी से कराई जा रही है। यह परीक्षाएं यूपी बोर्ड वर्ष 2025 के रिजर्व प्रश्नपत्रों के माध्यम से संपन्न होंगी।
डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार अपने-अपने विद्यालय के लिए आवंटित प्रश्नपत्र जीआईसी स्थित केंद्र से अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। प्रश्नपत्रों के वितरण एवं परीक्षाओं के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos