सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The illegal structures were demolished using three JCB excavators.

Jalaun News: तीन जेसीबी से ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The illegal structures were demolished using three JCB excavators.
फोटो - 30 अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीनें। संवाद - फोटो : गौरीगंज कस्बे में ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।
विज्ञापन
उरई। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को सख्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उरई कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर चौराहे से मंशापूर्ण हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध कब्जा कर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos


प्रशासन की ओर से बताया गया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बलपूर्वक कार्रवाई की। अभियान के दौरान तीन जेसीबी मशीनों की मदद से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। हटाए गए निर्माणों का मलबा जब्त किया गया, वहीं कई कब्जाधारियों के चालान भी काटे गए। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ नगर पालिका के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी, राजस्व विभाग की टीम और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी के चलते कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस के बावजूद कब्जा न हटाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध और कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed