सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The mercury dropped by seven degrees, and late evening rain brought relief.

Jalaun News: सात डिग्री लुढ़का पारा, देर शाम बारिश ने दी राहत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by seven degrees, and late evening rain brought relief.
फोटो - 28 बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
उरई। लगातार कई दिनों से आग उगल रही धूप और लू के थपेड़ों से झुलस रहे जनजीवन को बृहस्पतिवार को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। मौसम ने अचानक करवट लेते हुए ऐसा बदलाव दिखाया कि लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार तक जहां दोपहर में सड़कें सूनी पड़ीं थीं और तेज धूप के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था, वहीं बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। देर शाम बारिश ने मौसम को और भी सुहावना कर दिया।
Trending Videos




जिले में अधिकतम तापमान एक ही दिन में करीब सात डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा बृहस्पतिवार को घटकर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस बड़ी गिरावट का असर पूरे जिले में साफ दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर बाद धूप का असर काफी कम हो गया। शाम होते-होते चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीषण गर्मी के कारण पिछले कई दिनों से शहर के बाजारों, मुख्य सड़कों और चौराहों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता था, लेकिन मौसम नरम पड़ते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले। चाट, शरबत और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई।
बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग 7:15 बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, इसके बाद बारिश शुरू हो गई। हालांकि तेज बारिश तो नहीं हुई, पर कुछ समय से लगातार बारिश होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से ठंडक बढ़ गई, जिससे लोगों के चेहरे खिले नजर आए।
जरा सी बारिश में कोंच में उफनाईं नालियां
कोंच नगर में अचानक तेज हवा के साथ देर शाम बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश में ही नगर की नालियां उफान पर आ गईं और कई सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहने लगा। बारिश के चलते मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई। बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया, इससे लोग खुश दिखाई दिए।

स्कूली छात्रों को राहत

स्कूल और कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं ने भी राहत महसूस की। बीते दिनों दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बच्चों की हालत खराब हो रही थी। कई अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, लेकिन मौसम में आए बदलाव ने उन्हें राहत दी।



हल्की बारिश का पूर्वानुमान, मूंग के लिए अनुकूल

मौसम वैज्ञानिक बिस्टर जोशी के अनुसार आगामी दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। इस बदलाव से किसानों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। जिले में इस समय करीब 46 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंग की फसल खड़ी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय पर हल्की बारिश हो जाती है तो यह फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी, पौधों की बढ़वार बेहतर होगी और किसानों का सिंचाई खर्च भी कम होगा।

कम होगी बिजली खपत

उधर, मौसम में नरमी आने से बिजली व्यवस्था पर भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण एसी और कूलर का उपयोग बढ़ने से बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। कई इलाकों में ओवरलोडिंग की स्थिति भी बन रही थी। अब तापमान कम होने से बिजली खपत में कमी आने की संभावना है।



स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के परामर्शदाता डॉ. अवनीश बनौधा का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

फोटो - 28 बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 28 बाजार में खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed