सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three dilapidated roads of Aata area will be constructed with Rs. 90 lakh.

Jalaun News: 90 लाख से बनेगी आटा क्षेत्र की तीन बदहाल सड़कें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three dilapidated roads of Aata area will be constructed with Rs. 90 lakh.
फोटो - 01 अकोढ़ी-इमिलिया बदहाल मार्ग से गुजरता वाहन। संवाद - फोटो : भिनगा जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण और लगा जाम।
विज्ञापन
आटा। सालों से बदहाल पड़ी आटा क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण अब जल्द शुरू होगा। शासन से 90 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इन सड़कों का निर्माण विशेष मरम्मत कार्य योजना के तहत कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
Trending Videos

निर्माण होने वाली सड़कों में आटा-संदी मार्ग (तीन किमी), अकोढ़ी से इमिलिया बुजुर्ग संपर्क मार्ग (करीब डेढ़ किमी) और इटौरा- बबीना मार्ग का 400 मीटर हिस्सा शामिल हैं। वर्षों से इन सड़कों की हालत इतनी खराब थी कि लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कदौरा ब्लाॅक के आटा क्षेत्र में आने वाली तीन सड़कें बुरी तरह से बदहाल हो गई हैं। हालत यह है कि इन सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार लोग इन सड़कों को बनवाने के लिए मांग कर रहे थे। इस पर शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। आटा से संदी को जोड़ने वाला तीन किमी लंबा मार्ग पिछले तीन वर्षों से पूरी तरह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुका था। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं।
खराब सड़क और लोगों की परेशानी को अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मार्ग का निर्माण 34.94 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं, अकोढ़ी से इमिलिया बुजुर्ग तक डेढ़ किमी का मार्ग भी लंबे समय से ध्वस्त पड़ा था। सड़क पर फैली गिट्टी के कारण वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। एंबुलेंस चालक तक इस मार्ग से गुजरने से कतराते थे।
इस समस्या को 30 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस मार्ग की विशेष मरम्मत 15.25 लाख रुपये की लागत से होगी। इससे दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इसी तरह करीब 10 साल से इटौरा कस्बे की बस्ती और बाजार से होकर गुजरने वाला इटौरा-बबीना मार्ग का 400 मीटर हिस्सा दो विभागों के बीच तालमेल न होने के कारण करीब एक दशक से बदहाल पड़ा था। सड़क पर फैले कीचड़ और दलदल से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यहां 37.62 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।


वर्जन
तीनों सड़कों को विशेष मरम्मत कार्य योजना के तहत बनवाया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सड़कों के निर्माण से आटा क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांवों और हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed