सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two trains were cancelled, and 15 trains arrived several hours late.

Jalaun News: दो ट्रेनें निरस्त, 15 ट्रेनें कई घंटे देरी सेे आई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two trains were cancelled, and 15 trains arrived several hours late.
फोटो-20-उरई रेलवे स्टेशन पर कोहरे के बीच आती ट्रेन। संवाद - फोटो : बंदी की मौत के बाद जिला अस्पताल में पुलिसकर्मी से घटना की जानकारी लेते परिजन।
विज्ञापन
उरई। घने कोहरे ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार को थाम दिया है। इस कारण शुक्रवार को दो ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि 15 अन्य कई घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं। इस स्थिति के चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

शुक्रवार को झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22198) और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) कोहरे के प्रभाव के कारण निरस्त कर दी गईं। इसके अतिरिक्त, गोरखपुर और मुंबई की ओर से आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी से दूसरे दिन पहुंचीं। बनारस से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस (20413) भी अपने निर्धारित समय रात 10.17 बजे के स्थान पर अगले दिन सुबह 8:15 बजे, यानी 10 घंटे से अधिक की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विलंबित ट्रेनों में आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20414) तीन घंटा 58 मिनट, सीतापुर से मुंबई जाने वाली सीतापुर एक्सप्रेस (12108) तीन घंटा 40 मिनट देर से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) दो घंटा 35 मिनट, और मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस (12534) एक घंटा 39 मिनट की देरी से चलीं। गोरखपुर से पुणे जाने वाली गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस (15029) दो घंटा 29 मिनट, बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19168) दो घंटा, तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12512) एक घंटा 12 मिनट, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11124) एक घंटा 46 मिनट, चर्लापल्ली से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12590) एक घंटा 51 मिनट देर से आई।
कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू पैसेंजर (64608) एक घंटा 10 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस (11079) एक घंटा 59 मिनट, तथा यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस (22534) एक घंटा 17 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। इन देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा योजनाओं में व्यवधान आया।
उरई स्टेशन पर लिफ्ट का उद्घाटन टला
उरई। उरई रेलवे स्टेशन पर स्थापित लिफ्ट के उट्घाटन का 12 जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। झांसी मंडल के सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि अमृत भारत के तहत स्टेशन पर एक साथ कई विकास कार्य कराए गए है। इसमें लिफ्ट के साथ वेटिंग रूम आदि काम शामिल है। इन सभी का उद्घाटन क साथ कराया जाएगा। उसके लिए विभाग जल्द ही नए सिरे से नई तारीख तय करेगा। (संवाद)


राजस्व बढ़ाने वाले टिकट चेकिंग कर्मी सम्मानित
उरई। मंडल के राजस्व में वृद्धि करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) अमन वर्मा ने दिया। दिसंबर माह है तक टिकट जांच से 32.99 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया। इस वर्ष टिकट जांच के द्वारा 48.74 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मंडल की आय में बढ़ोतरी का हिस्सा बने उरई स्टेशन पर तैनात डिप्टी सीटीआई चेतराम वर्मा भी शामिल रहे। इसके लिए उनको झांसी में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सम्मानित किया गया। उनके अलावा 15 चेकिंग स्टाफ के सदस्यों को सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed