{"_id":"69c1aee796c31c77840e3327","slug":"1171-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-land-three-people-including-a-bank-employee-named-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-762630-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जमीन के नाम पर 11.71 लाख की ठगी, बैंककर्मी समेत तीन नामजद, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जमीन के नाम पर 11.71 लाख की ठगी, बैंककर्मी समेत तीन नामजद, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
सार
ठगी के आरोप में एचडीएफसी बैंक में काम करने वाले कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर बबीना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है।
सांकेतिक तस्वीरजमीन के नाम पर 11.71 लाख की ठगी।
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
जमीन दिलाने के नाम पर 11.71 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एचडीएफसी बैंक में काम करने वाले कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर बबीना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है।
बाबूलाल कारखाना निवासी दीपक वार्ष्णेय ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2023 में आरोपी राजीव शर्मा ने उसे बबीना क्षेत्र में जमीन दिलाने का वादा किया था। जमीन मालिक के रूप में चंद्र नारायण त्रिपाठी से मिलवाया। आरोप है कि दोनों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का सौदा
तय किया। उनके विश्वास में उन्होंने 49 लाख रुपये के सौदे में उसने विभिन्न तिथियों पर चेकऔर नकद के माध्यम से रकम दी। बाद में जब वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो उसे पता चला कि जिस व्यक्ति को जमीन मालिक बताया गया था, वह असली मालिक नहीं है और उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। उससे कुल 11.71 लाख रुपये हड़प लिए गए । पैसा वापस मांगने पर आरोपी उसे धमकाने लगे। पुलिस के सुनवाई न करने पर न्यायालय की शरण में पहुंचे।
Trending Videos