{"_id":"6a6faa7246215d9c7f0464f2","slug":"a-fire-broke-out-in-a-girls-hostel-due-to-a-leak-in-a-gas-cylinder-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-847659-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गर्ल्स हॉस्टल में गैस सिलिंडर में लीकेज से भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गर्ल्स हॉस्टल में गैस सिलिंडर में लीकेज से भड़की आग
Mon, 03 Aug 2026 02:07 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछौर स्थित पाल हॉस्टल में शनिवार दोपहर करीब 11:20 बजे रसोई में रखेगैस सिलिंडर के लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी। थोड़ी ही देर में आग किचन में फैलने लगी। सिलिंडर में लगी आग को फैलती देख छात्राओं में भी चीख पुकार मच गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर को खाना पकाते समय अचानक से लीकेज होने से सिलिंडर में आग भड़क उठी। छात्राओं को किसी तरह वहां से बाहर निकाला गया। सीएफओ राज किशोर राय के मुताबिक करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
आग से बचाव के लिए यह कदम उठाना जरूरी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के मुताबिक गैस सिलिंडर से जुड़े पाइप की नियमित जांच कराने, किसी भी प्रकार के गैस रिसाव या क्षतिग्रस्त पाइप को तुरंत बदलने तथा केवल उच्च गुणवत्ता वाले गैस पाइप का उपयोग करके आग की घटनाओं से बचा जा सकता है।
- आग की घटनाओं से बचने के लिए होटल, हॉस्टल, अस्पताल और अन्य व्यावसायिक भवनों के साथ-साथ घरों में भी विद्युत लोड, वायरिंग, एमसीबी और ईएलसीबी की नियमित जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
- मानक के अनुरूप विद्युत सामग्री का उपयोग किया जाना चाहिए।
- खाली एवं भरे एलपीजी सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण नहीं करना चाहिए।