{"_id":"69b1d83a0659c54958026938","slug":"allegations-of-serving-chicken-instead-of-vegetarian-food-in-the-capital-jhansi-news-c-11-1-jhs1030-754644-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: राजधानी में शाकाहारी भोजन की जगह चिकन परोसने का आरोप, खाते ही महिला की बिगड़ी तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: राजधानी में शाकाहारी भोजन की जगह चिकन परोसने का आरोप, खाते ही महिला की बिगड़ी तबियत
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
सार
भोजन करने के बाद तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने पर महिला ने रेलवे की मेडिकल व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। बेटे ने कैटरिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ट्रेन।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने कैटरिंग स्टाफ पर शाकाहारी भोजन की जगह चिकन परोसने का आरोप लगाया है। भोजन करने के बाद तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने पर महिला ने रेलवे की मेडिकल व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि हेल्पलाइन पर चिकन परोसने की नहीं, बल्कि केवल मेडिकल सहायता दिलाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी राजेश्वरी देवी सोमवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सीट नंबर 17 पर सवार हुई थीं। आरोप है कि ट्रेन में कैटरिंग स्टाफ ने उन्हें भोजन दिया। स्वाद अलग लगने पर उन्होंने अन्य यात्रियों से भोजन की जांच कराई तो उसमें चिकन होने की बात सामने आई। इसके बाद महिला को उल्टी होने लगी। महिला ने इसकी जानकारी अपने बेटे शिवम को दी। शिवम ने रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए मां के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
शिवम का आरोप है कि झांसी स्टेशन पर डॉक्टर ने महिला की जांच कर केवल नींबू-पानी पीने की सलाह दी और लौट गए। उन्होंने कैटरिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हेल्पलाइन पर चिकन परोसने की शिकायत नहीं मिली है। महिला यात्री की ओर से केवल मेडिकल सहायता मांगी गई थी। रेलवे के डॉक्टर ने कोच में पहुंचकर उनकी जांच की और नींबू पानी पीने की सलाह दी।
Trending Videos