सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Gas cylinder bookings and commercial supplies stalled

Jhansi: गैस सिलिंडर की बुकिंग व व्यावसायिक आपूर्ति ठप, दिनभर एजेंसियों के चक्कर काटते रहे उपभोक्ता

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 12 Mar 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार

सर्वर ठप होने के कारण कई लोग सीधे एजेंसियों पर पहुंच गए, जहां उन्हें बताया गया कि कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है।

Jhansi: Gas cylinder bookings and commercial supplies stalled
एलपीजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गैस कंपनियों का सर्वर ठप रहने से बुधवार को भी घरेलू सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो सकी। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर गैस एजेंसियों के चक्कर काटते रहे, जबकि कई हॉकरों के फोन भी स्विच ऑफ मिले। सर्वर ठप होने के कारण व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे दुकानदारों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई।
Trending Videos


बता दें कि महानगर में घरेलू गैस के करीब 3,11,174 सामान्य उपभोक्ता, 2,18,000 उज्ज्वला कनेक्शनधारक और करीब 3892 व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। सर्वर ठप होने के कारण कई लोग सीधे एजेंसियों पर पहुंच गए, जहां उन्हें बताया गया कि कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। सीपरी बाजार की एक गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण सर्वर काम नहीं कर रहा है। सर्वर चालू होने के बाद ही सिलिंडर की बुकिंग और आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। इंडेन गैस सर्विस की बुकिंग बृहस्पतिवार को भी बंद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सड़कों पर कुछ हॉकर भरे सिलिंडर लेकर डिलीवरी करते नजर आए, लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सका। सीपरी-नंदनपुरा स्थित एक होटल में सगाई समारोह के लिए व्यावसायिक सिलिंडर की जरूरत थी। आयोजकों को बड़ी मुश्किल से एक सिलिंडर मिल सका, लेकिन उससे पूरा काम नहीं चल पाया। अंत में उन्हें घर से सिलिंडर मंगाकर भोजन तैयार करवाना पड़ा। कई गैस एजेंसियों पर ऐसे उपभोक्ता भी पहुंचे जिनके घरों में सिलिंडर खत्म हो गया था और उनके पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। सही जानकारी न मिलने से कुछ जगहों पर उपभोक्ता नाराज भी नजर आए।

एप के जरिए होगी गैस बुकिंग
सीपरी बाजार की भारत गैस एजेंसी पर कई उपभोक्ता फोन से बुकिंग न होने की शिकायत लेकर पहुंचे। एजेंसी संचालक ने बताया कि अब फोन कॉल के बजाय मोबाइल एप के माध्यम से सिलिंडर बुक किया जा सकेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को प्ले स्टोर से hellobpcl एप डाउनलोड करना होगा। इसके जरिए सिलिंडर बुक करने के साथ यूपीआई से भुगतान भी किया जा सकेगा। इंडेन और एचपी गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जल्द ही उनके उपभोक्ताओं के लिए भी एप के माध्यम से बुकिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी।


बुजुर्गों और की-पैड मोबाइल धारकों की बढ़ी परेशानी
नई व्यवस्था को लेकर बुजुर्गों और की-पैड मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की चिंता बढ़ गई है। गैस एजेंसियों पर ऐसे कई लोग पहुंचे जिनके पास एंड्रॉयड फोन नहीं है। नंदनपुरा निवासी रामसिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके पास की-पैड मोबाइल है। पहले कंपनी के नंबर पर कॉल करके सिलिंडर बुक कर लेते थे, लेकिन अब एप के जरिए बुकिंग करना उनके लिए मुश्किल होगा। इसी तरह खालसा के पास रहने वाली मालती ने बताया कि उन्हें केवल की-पैड फोन चलाना आता है। ऐसे में नए सिस्टम में सिलिंडर बुक करना उनके लिए परेशानी भरा हो सकता है।

डीएससी कोड बताने पर ही होगी आपूर्ति
गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार अब सिलिंडर आपूर्ति के लिए डीएससी (डोमेस्टिक सप्लाई) कोड अनिवार्य किया जा रहा है। छह अंकों का यह कोड बताने पर ही हॉकर उपभोक्ता को सिलिंडर उपलब्ध कराएगा।

गुजरात से आने वाली सीएनजी-पीएनजी की आपूर्ति सामान्य
गुजरात से आने वाली हाई प्रेशर पाइपलाइन के जरिए शहर में सीएनजी और पीएनजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति रोकने का कोई आदेश नहीं मिला है और इस संबंध में फैल रही खबरें महज अफवाह हैं। बताते चलें कि महानगर में करीब 10 हजार पीएनजी कनेक्शनधारक हैं और प्रतिदिन करीब 15 हजार किलोग्राम गैस पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाई जाती है। फिलहाल सीपरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं है और भविष्य में भी आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed