सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 524 gas cylinders stolen from a truck recovered, 7 accused arrested

Jhansi: ट्रक से 524 गैस सिलिंडर की चोरी का खुलासा, 11.10 लाख नकदी व तमंचा-कारतूस के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 12 Mar 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
सार

सीपरी बाजार के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्लांट के बाहर से एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक चोरी हो गया। यह ट्रक पारीछा के पास खाली मिला था। उसमें रखे 524 एलपीजी गायब थे।

Jhansi: 524 gas cylinders stolen from a truck recovered, 7 accused arrested
पुलिस ने किए चोरी हुए सिलिंडर बरामद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

करारी स्थित गैस प्लांट के पास से 524 सिलिंडर से भरे ट्रक की चोरी के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। बदमाश ट्रक चोरी कर सभी सिलिंडर समथर की एक गैस एजेंसी को 13 लाख रुपये में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक शुभांकर परिहार समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 524 सिलिंडर (389 भरे और 135 खाली), 11.10 लाख रुपये नकद, सिलिंडर बेचने से मिले 83,820 रुपये के अलावा एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
Trending Videos


एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के न्यू रायगंज निवासी नीरज कुमार अग्रवाल ने ट्रक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। ट्रक करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन से संबद्ध था और उसमें भरे 524 सिलिंडर झांसी से गजनेर (कानपुर देहात) भेजे जाने थे। होली के कारण दो मार्च को चालक ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर चला गया था। इसी बीच 5/6 मार्च की रात ट्रक चोरी हो गया। अगले दिन खाली ट्रक पारीछा में एक ढाबे के पास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Jhansi: 524 gas cylinders stolen from a truck recovered, 7 accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। 10 मार्च की देर रात ग्वालियर रोड स्थित गैस गोदाम से करीब 50 मीटर दूर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जावेद (निवासी गड़िया फाटक, नगरा), आमिर (निवासी काली मर्दन, समथर), रितिक (निवासी इमामबाड़ा, प्रेमनगर) और सुमित अहिरवार (निवासी स्कूलपुरा, नगरा) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने समथर स्थित गैस एजेंसी पर छापा मारकर संचालक शुभांकर परिहार, अभिषेक कुशवाहा और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी संचालक ने बताया कि 135 सिलिंडर बेचकर उसने 83,820 रुपये कमाए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं जावेद की निशानदेही पर उसके घर से 11 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए।


बकाया रुपये को लेकर रची साजिश
एसएसपी के मुताबिक रितिक और जावेद पहले नीरज अग्रवाल का ट्रक चलाते थे। दोनों को नौकरी से हटा दिया गया था। आरोपियों ने बताया कि नीरज पर उनके करीब 70 हजार रुपये बकाया थे। कई बार मांगने के बावजूद रकम नहीं मिलने पर दोनों ने ट्रक चोरी की साजिश रची। इसमें सुमित को भी शामिल कर लिया और तीनों ने समथर की गैस एजेंसी के मुनीम से संपर्क कर सिलिंडर बेचने का सौदा कर लिया।


मामले की जानकारी देते एसएसपी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed