सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Filling of BU even semester examination forms begins, last date is March 20

BU: सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाना शुरू, अंतिम तिथि 20 मार्च, 11 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 12 Mar 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार

विषम सेमेस्टर का परिणाम जारी न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। खास यह कि परिणाम को लेकर कोई संतोषजनक जवाब देने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ, बीयू प्रशासन ने सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाना शुरू कर दिया है।

Jhansi: Filling of BU even semester examination forms begins, last date is March 20
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुंदेलखंड विवि ने सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म बुधवार देर रात से भरवाना शुरू कर दिया है, जो 20 मार्च तक ही भरे जाएंगे। वहीं, तय कर दिया गया है कि 11 अप्रैल से हर हाल में परीक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगी। वहीं, विषम सेमेस्टर का परिणाम जारी न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। खास यह कि परिणाम को लेकर कोई संतोषजनक जवाब देने को तैयार नहीं है।
Trending Videos


बीयू ने प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश समर्थ पोर्टल से किए और फार्म भी इसी पोर्टल पर भरवाए। परीक्षाएं खत्म हुए एक माह से ज्यादा समय गुजर गया है मगर प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। वहीं, कई पाठ्यक्रम के तृतीय व पंचम सेमेस्टर की कॉपियां चेक नहीं हो सकी हैं, जिसकी वजह से परिणाम रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी तरफ, बीयू प्रशासन ने बुधवार रात के सम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाना शुरू कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि तकनीकी वजह से प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। अन्य विषम सेमेस्टर का रिजल्ट जल्द जारी हो जाएगा। विषम सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भरवाना शुरू कर दिया है, जो 20 मार्च तक भरे जाएंगे। चूंकि परीक्षाएं हर हाल में 11 अप्रैल से शुरू करवा दी जाएंगी, इसलिए सभी कॉलेज के प्राचार्य, विवि परिसर के विभागाध्यक्ष, समन्वयक, निदेशक आदि को आदेश कर दिए हैं कि हर हाल में कोर्स परीक्षा से पहले पूर्ण करवा दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। यदि परीक्षा के समय पाठ्यक्रम पूरी नहीं होने की शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही होगी। सभी से कहा है कि ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed