पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: FIR registered against four security personnel who beat up an attendant

Jhansi: तीमारदार को पीटने वाले चार सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, वीडियो हुआ था वायरल

Mon, 29 Jun 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Mon, 29 Jun 2026 02:23 AM IST
सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इसके बाद कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Jhansi: FIR registered against four security personnel who beat up an attendant
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

अपने दोस्त के पिता के उपचार कराने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज आए तीमारदार को पिटने के आरोप में चार सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से हमीरपुर के सरीला थाना के जरिया गांव निवासी मुन्ना राइन हरियाणा में अपने दोस्त के साथ रहता है। वह अपने दोस्त के पिता का उपचार कराने झांसी आया था। किसी बात पर मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक पर खड़े सुरक्षा कर्मी से विवाद हो गया। मुन्ना का आरोप था कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया। उसे सभी ने मिलकर जमकर पीटा। इससे उसका सिर फट गया। कुत्तों से भी उसे कटवाया गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर सुमित समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed