पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine people, including the parents, were named after the son committed suicide.

Jhansi News: बेटे के सुसाइड करने के बाद माता-पिता समेत नौ नामजद

Mon, 29 Jun 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 29 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Nine people, including the parents, were named after the son committed suicide.
झांसी। युवक के फंदा लगाकर जान देने के बाद उसके माता-पिता समेत नौ के खिलाफ बबीना थाने में युवक की पत्नी ने कोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि जमीन को लेकर यह लोग उसके पति को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। इस वजह से पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

19 मई को बबीना के आरा मशीन मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। वह कुछ देर पहले ही पिता कालीचरण एवं मां शारदा से मिलकर लौटा था। पिता कालीचरण ने पुलिस को बताया था कि दिनेश ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को रकम उधार दी थी। वह उनसे पैसे वापस मांग रहा था। इसको लेकर विवाद हो रहा था। इस वजह से उसने सुसाइड किया वहीं, दिनेश की पत्नी विभा का आरोप है कि ससुर कालीचरण, सास शारदा ने उसे धमकाकर दानपत्र लिखवा लिया। इससे परेशान होकर दिनेश ने सुसाइड किया। उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बबीना पुलिस ने दिनेश के पिता कालीचरण, मां शारदा समेत अभिताभ धानुक, रानी, राजेश वंशकार, निशा, अरुण खंगार, भावना, जयकुंवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बबीना थाना प्रभारी विनय साहू का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed