{"_id":"6a41e38bce0b3d9c9a0b46c6","slug":"jhansi-new-route-plan-implemented-at-the-medical-college-starting-today-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मेडिकल कॉलेज में आज से नया रूट प्लान लागू, सुबह आठ से 2:30 बजे गेट नं. एक से दो के बीच नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मेडिकल कॉलेज में आज से नया रूट प्लान लागू, सुबह आठ से 2:30 बजे गेट नं. एक से दो के बीच नहीं चलेंगे वाहन
Mon, 29 Jun 2026 08:46 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:46 AM IST
सार
रोगियों की भीड़ के दौरान वाहनों के गुजरने से अनहोनी की आशंका रहती है। इसके चलते कॉलेज प्रशासन ने नया रूट प्लान बनाया है।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार (आज) से नए रूट प्लान पर सख्ती से अमल होगा। इसके तहत सुबह आठ से दोपहर 2:30 बजे तक गेट नं. एक से दो के बीच तिपहिया व चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। वहीं इमरजेंसी से एंबुलेंस गेट नं. दो से निकाली जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के गेट नं. एक और दो के बीच में पर्चा काउंटर, दवा वितरण केंद्र, ब्लड बैंक आदि हैं। इनके पास से निकल रहे मार्ग से लोग तेज रफ्तार वाहन से ओपीडी, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, वार्ड व इमरजेंसी आवागमन करते हैं। वहीं, सुबह आठ बजे से ओपीडी में उपचार के लिए रोगियों का आना शुरू होता है। न सिर्फ पर्चा काउंटर बल्कि दवा वितरण केंद्र पर लोगों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। ओपीडी में दिखाने के बाद अधिकांश रोगी जांच के लिए लैब जाते हैं और फिर दवा के लिए दवा काउंटर पर जाते हैं। चूंकि दवा वितरण काउंटर करीब सवा दो बजे बंद हो जाता है, इसलिए लोगों का तेज रफ्तार इधर-उधर आना-जाना लगा रहता है। रोगियों की भीड़ के दौरान वाहनों के गुजरने से अनहोनी की आशंका रहती है। इसके चलते कॉलेज प्रशासन ने नया रूट प्लान बनाया है।
नए रूट प्लान के तहत सिक्योरिटी गार्ड को तैनात कर दिया गया है। सख्ती से तिपहिया व चौपहिया वाहनों का संचालन सुबह आठ से दोपहर 2:30 बजे तक गेट नं. एक व दो के बीच रोका जाएगा। गेट नं. एक से प्रवेश करने वाले वाहन सीधे ओटी ब्लॉक होते हुए चिकित्सक आवास अथवा प्राचार्य कार्यालय जाएंगे। गेट नं. दो से एंबुलेंस, डॉक्टर, रोगियों आदि के वाहनों का आवागमन होगा। डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस