सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ATS Arrives at GRP Police Station Following Threat to Bomb the Station

Jhansi News: स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी पर एटीएस पहुंची जीआरपी थाने

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
ATS Arrives at GRP Police Station Following Threat to Bomb the Station
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

झांसी। रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एटीएस बुधवार को जीआरपी थाने पहुंची। पकड़े गए युवक से एक घंटे तक पूछताछ के बाद एटीएस टीम लौट गई। जीआरपी ने युवक के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
रेलवे के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर से अभद्रता कर मंगलवार को रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जीआरपी व आरपीएफ के अलावा खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। जीआरपी व आरपीएफ ने सर्विलांस की मदद से धमकी देने वाले युवक को सरकुलेटिंग एरिया के बाहर से पकड़कर पूछताछ की। पकड़ा गया युवक मध्य प्रदेश के जबलपुर का आनंद सिंह है और वह अहमदाबाद के नवजीवन फ्लैट में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एटीएस टीम जीआरपी थाने पहुंची व युवक से पूछताछ की। उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने पर एटीएस युवक को जीआरपी के सुपुर्द कर लौट गई। जीआरपी प्रभारी रामेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। एटीएस ने युवक से पूछताछ की थी, लेकिन कुछ न मिलने पर चली गई। न्यायालय ने युवक को मुचलके पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed