सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Youths on luxury bikes made comments, woman beat them with slippers

Jhansi: लग्जरी बाइक पर सवार युवकों ने किया कमेंट, महिला ने चप्पलों से पीटा, गाड़ी छोड़ भागे; वीडियो वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
सार

कमेंट से नाराज महिला ने युवक की पिटाई कर दी। युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। लेकिन महिला शांत नहीं हुई। जिसके बाद युवक तीन लाख की बाइक मौके पर ही छोड़ भाग निकले।
 

Jhansi: Youths on luxury bikes made comments, woman beat them with slippers
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शुक्रवार शाम जीवनशाह तिराहे के पास बाइक सवार युवकों की महिला ने जमकर धुनाई कर दी। युवक महिला ने हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। महिला ने तब भी उनको पीटा। महिला को शांत होता न देख युवक अपनी तीन लाख रुपये की बाइक वहीं छोड़कर भाग निकले। कुछ देर में पहुंची पुलिस उनकी बाइक लेकर थाने आई। पुलिस के पास देर रात तक कोई भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा था। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर युवकों को तलाश रही है। विवाद का वीडियो सोशल वायरल है।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे मानिक चौक बाजार से एक महिला अपने पति के साथ बाइक से लौट रही थी। जीवनशाह चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने कमेंट कर दिया। यह सुनते ही महिला भड़क गई। अपनी बाइक आरोपियों की बाइक के आगे अड़ा दी। फिर नीचे उतरकर उसने दोनों को धमकाया। वहां तमाशबीन जुटने लगे। महिला ने युवक को थप्पड़ रसीद कर दिए। चप्पल उतारकर धुनाई कर दी। आरोपी के साथी को भी थप्पड़ जड़े। महिला का गुस्सा देखते ही आरोपी पैर पकड़कर माफी मांगने लगा जबकि बाइक चालक कहता रहा कि उसने कोई कमेंट नहीं किया। सीसीटीवी कैमरे चेक कर लीजिए। भीड़ जमा होती देख दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए। भीड़ जुटने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि बाइक थाने लाई गई है लेकिन न तो महिला आई और न ही दूसरा पक्ष थाने आया। विवाद की वजह भी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed