सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 60 crore rupees worth of bets are being placed daily using Nepali mobile numbers

Jhansi: नेपाल के मोबाइल नंबरों के सहारे रोज लग रहा सट्टे पर 60 करोड़ का दांव, झांसी में एक लाख से अधिक आईडी

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 11 Apr 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

झांसी के 10 बड़े सटोरिये दुबई में बने एप के सहारे यह खेल रहे हैं। अधिकांश पैसा हवाला के जरिये इधर से उधर जाता है। पुलिस से बचने के लिए सटोरिये आपस में बातचीत करने के लिए फेस टाइम और सिग्नल एप का इस्तेमाल करते हैं।

Jhansi: 60 crore rupees worth of bets are being placed daily using Nepali mobile numbers
आईपीएल मैच पर सट्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों चल रहा आईपीएल सिर्फ क्रिकेट के शौकीनों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सट्टेबाजों के लिए भी यह मनपसंद इवेंट में तब्दील हो चुका है। सटोरिये पुलिस को चकमा देने के लिए नेपाल के मोबाइल नंबर का सहारा ले रहे हैं। झांसी के 10 बड़े सटोरिये दुबई में बने एप के सहारे यह खेल रहे हैं। इसकी आईडी झांसी से छतरपुर तक बंटी है।
Trending Videos


हवाला के जरिए पैसा होता है इधर से उधर
सूत्र बताते हैं कि सिर्फ झांसी में एक लाख से अधिक आईडी है। इसके जरिये छोटे-बड़े कारोबारी, नौकरीपेशा से लेकर छात्र तक दांव लगा रहे हैं। पुलिस भी इन बड़ी मछलियों तक नहीं पहुंच पा रही है। जानकारों का कहना है कि आईडी के आधार पर झांसी में रोजाना 60 करोड़ रुपये से भी अधिक रुपया दांव में लगता है। अधिकांश पैसा हवाला के जरिये इधर से उधर जाता है। इस क्षेत्र में ग्वालियर, आगरा के बाद सिर्फ झांसी से ही हवाला का पैसा भेजा जाता है। हवाला की अधिकांश रकम झांसी के सराफा बाजार से भेजी जाती है। पुलिस के पास भी इसके पुख्ता प्रमाण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बचने के लिए यह अपनाया तरीका
पुलिस से बचने के लिए न सटोरिये न सिर्फ आईफोन का इस्तेमाल करते हैं बल्कि आपस में बातचीत करने के लिए फेस टाइम और सिग्नल एप का इस्तेमाल करते हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

इस तरह तय होता है सट्टे का भाव
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आईपीएल में 20 ओवर (लंबी पारी), 10 ओवर (सेशन) और 6 ओवर (छोटी पारी) होती है। इन पांच ओवरों में टीम कितने रन बनाएगी, कितने खिलाड़ी आउट होंगे और कौन सा खिलाड़ी कितने रन बनाएगा, सभी पर सट्टा लगता है। मैच की पहली गेंद से लेकर जीत तक भाव चढ़ते-उतरते रहते हैं। यहां तक कि टॉस पर भी मोटा सट्टा लगाया जाता है। कमजोर टीम पर भाव अधिक रहता है, जबकि मजबूत टीम पर भाव कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed