सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 23 people caught betting and gambling, police from different police stations took action simultaneousl

Jhansi: सट्टा व जुआ खेलते 23 को पकड़ा, अलग-अलग थानों की पुलिस ने एक साथ की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 11 Apr 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोतवाली, सीपरी बाजार, नवाबाद एवं चिरगांव इलाके में छापा मारते हुए 10 सट्टेबाज समेत कुल 23 युवकों को पकड़ा।

Jhansi: 23 people caught betting and gambling, police from different police stations took action simultaneousl
पुलिस कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झांसी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोतवाली, सीपरी बाजार, नवाबाद एवं चिरगांव इलाके में छापा मारते हुए 10 सट्टेबाज समेत कुल 23 युवकों को पकड़ा। इनमें 13 जुआरी भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos


10 सट्टेबाज पकड़े
सीपरी बाजार इलाके में पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे आठ युवकों को पकड़ा। उनके पास से 8 मोबाइल समेत 81,180 रुपये बरामद किए गए। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि शुभम उर्फ केला वर्मा के मकान पर दबिश दी गई। यहां से दतिया गेट निवासी विजय खटिक, नगरा के विजय तिवारी, प्रमोद कुमार कोरी, नई बस्ती के राजकुमार, रवि यादव, नंदनपुरा के फिरोज खान, अहसान अली एवं आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहन गौतम को गिरफ्तार किया गया। एसआईसी ग्राउंड के पास ऑनलाइन सट्टा खेल रहे आईटीआई सिद्धेश्वर नगर निवासी सुमित बाथम को पकड़ा। उसके पास से आईपीएल आईडी में 18,460 रुपये का क्वाइन बरामद हुआ। आरोपी ने कोलकाता लखनऊ आईपीएल मैच में बाजी लगा रखी थी। कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मी तालाब के पास, किला पार्किंग के पास, अल्पाइन स्कूल के पास से विनोद रायकवार, जय प्रजापति, निखिल वंशकार एवं शांतिभवन, कसाई मंडी रोड से प्रमेंद्र यादव एवं पायस राजपूत को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जुआरियों पर हुई कार्रवाई
सीपरी बाजार पुलिस ने सीमेंट फैक्ट्री के पास से भी जुआ खेल रहे मनीराम आदिवासी, हर गोविंद अहिरवार, मोहर सिंह, रामसेवक एवं रविंद्र पाल को गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। चिरगांव पुलिस ने भी बृहस्पतिवार रात रेलवे अंडर ब्रिज के पास दबिश देकर करइयनपुरा निवासी मोहम्मद फारुख, अमिताभ, होलीपुरा निवासी शैलेश गुप्ता एवं हृदेश गुप्ता को सट्टेबाजी करते पकड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed