पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed counselling begins, 1100 register on the first day

Jhansi News: बीएड की काउंसलिंग शुरू, पहले दिन 1100 ने कराया पंजीकरण

Thu, 02 Jul 2026 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
B.Ed counselling begins, 1100 register on the first day
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को बीएड की काउंसलिंग शुरू करवा दी गई। पहले दिन लगभग 1100 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। अब तीन से 17 जुलाई तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन कॉलेज की च्वाइस भरने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीयू की ओर से 31 मई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 4,44,958 अभ्यर्थियों में 4,00,506 शामिल हुए थे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम 16 जून को जारी किया गया। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की बीएड की ढाई लाख सीटों के सापेक्ष 4,00,107 अभ्यर्थियों को रैंक जारी की गई। बीयू ने बुधवार से पहले चरण की काउंसलिंग शुरू कर दी। इसमें एक से डेढ़ लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी पंजीकरण खुला रहेगा। फिर तीन से 17 जुलाई तक पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को च्वाइस फिलिंग का मौका दिया जाएगा। 18 जून को च्वाइस भरने वाले छात्र-छात्राओं को सीट आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय, सहायता प्राप्त कॉलेजों की 7800 सीटों पर प्रवेश की होड़
प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में बीएड की 7800 सीटें हैं। इनमें प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों में होड़ है, क्योंकि इन महाविद्यालयों में फीस कम होती है। जबकि, स्ववित्त पोषित कॉलेजों में प्रवेश होने पर विद्यार्थी को पहले वर्ष की 51,250 और दूसरे साल की 30,000 रुपये फीस देनी पड़ती है।


दोपहर 12 बजे खुला पंजीकरण, घनघनाते रहे फोन
बीयू की ओर से बीएड का पंजीकरण बुधवार को दोपहर 12 बजे खोला जा सका। जबकि, कई अभ्यर्थी सुबह से ही ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप आदि खोलकर बैठे हुए थे। ऐसे में बीयू की ओर से जारी कंट्रोल रूम के नंबर पर अभ्यर्थियों के फोन घनघनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed