{"_id":"6a461660a3c327834706908f","slug":"monsoon-alert-monsoon-arrives-in-bundelkhand-via-lalitpur-expected-to-reach-jhansi-within-48-hours-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Update: बुंदेलखंड में ललितपुर से हुई मानसून की दस्तक, 48 घंटे में झांसी पहुंचने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Update: बुंदेलखंड में ललितपुर से हुई मानसून की दस्तक, 48 घंटे में झांसी पहुंचने के आसार
Thu, 02 Jul 2026 01:15 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:15 PM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में इसके झांसी समेत क्षेत्र के अन्य जिलों में मानसून पहुंचने के आसार हैं। इस सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मानसून अलर्ट प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड में बुधवार को मानसून ने ललितपुर के रास्ते दस्तक दे दी। अगले 48 घंटे में इसके झांसी समेत क्षेत्र के अन्य जिलों में पहुंचने के आसार हैं। बादलों की आवाजाही के चलते झांसी के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इस सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
प्रदेश में मानसून के प्रवेश के अगले ही दिन बुंदेलखंड में भी इसका असर दिखने लगा। पिछले 24 घंटे में ललितपुर में 27.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बुधवार को झांसी में बारिश नहीं हुई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। झांसी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।
मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बुंदेलखंड में मानसून की शुरुआत सिर्फ ललितपुर से हुई है। अगले 48 घंटे में झांसी में भी मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है। इसके बाद क्षेत्र के अन्य जिलों में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह झांसी में अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
झांसी में अब तक सामान्य से 66 फीसदी कम बारिश
एक जून से एक जुलाई तक झांसी जिले में सामान्य से 66 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में जिले की औसत बारिश 98 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 33.5 मिलीमीटर पानी ही बरसा है। वहीं, ललितपुर में स्थिति बेहतर रही है। यहां एक जून से अब तक औसत 122.3 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 114.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब छह फीसदी कम है।