{"_id":"6a45f5b903f12bae6c06bb10","slug":"jhansi-blaze-erupts-at-chaudhary-paint-house-on-gandhi-road-25-foot-high-flames-spark-panic-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गांधी रोड पर धधका चौधरी पेंट हाउस, 25 फीट ऊंची लपटों से मची दहशत, सेना की मदद से बुझाई गई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गांधी रोड पर धधका चौधरी पेंट हाउस, 25 फीट ऊंची लपटों से मची दहशत, सेना की मदद से बुझाई गई आग
Thu, 02 Jul 2026 11:02 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:02 AM IST
सार
आगजनी की घटना के महज आधे घंटे के भीतर गांधी रोड और सुभाषगंज की 500 से अधिक दुकानें बंद हो गईं। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
छत से निकलतीं आग की लपटें।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त गांधी रोड स्थित प्रतिष्ठित चौधरी पेंट हाउस में बुधवार शाम शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो मंजिला भवन को अपनी चपेट में ले लिया। पेंट और थिनर जैसे ज्वलनशील पदार्थों के कारण लपटें करीब 25 फीट ऊंचाई तक उठने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए पूरा सुभाषगंज बाजार बंद करा दिया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत और सेना की मदद के बाद रात करीब 9:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
दुकान के बाहर मौजूद भीड़ व प्रशासन।
- फोटो : संवाद
ओम शांति नगर निवासी कारोबारी सुनील अग्रवाल की गांधी रोड पर चौधरी पेंट हाउस नाम से दुकान है। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे दुकान की दूसरी मंजिल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले अंदर से आवाज आई और इसके बाद आग की लपटें बाहर दिखने लगीं। उस समय दुकान में संजीव अग्रवाल और कुछ कर्मचारी मौजूद थे। शोर मचते ही सभी बाहर निकल आए।
कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। दुकान में बड़ी मात्रा में पेंट और थिनर रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। दूसरी मंजिल की छत भी तेज आंच के कारण भरभराकर गिर गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रामवीर सिंह और कोतवाल राजेश दुबे भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

आग बुझाता दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद
पांच घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान
आग की भयावहता को देखते हुए गांधी रोड के दोनों ओर रास्ते बंद करा दिए गए। दमकल की कई गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार की लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। इसके बाद सेना की दमकल गाड़ियां और सीआईएसएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
500 से अधिक दुकानें बंद, इलाके में फैली दहशत
आग लगने की जगह सुभाषगंज के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में आती है। आसपास गल्ला, कपड़ा, मेवा, तेल और अन्य थोक कारोबार की सैकड़ों दुकानें हैं। आग से उठती 25 फीट ऊंची लपटें और काले धुएं के गुबार देखकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग फैलने की आशंका को देखते हुए पेंट हाउस से सटी दुकानों को खाली कराया गया। आसपास के घरों से लोगों को बाहर निकाला गया और गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान सुरक्षित स्थानों पर रखवाया गया। पेंट हाउस के पास रहने वाले परिवारों में भी दहशत का माहौल रहा। महज आधे घंटे के भीतर गांधी रोड और सुभाषगंज की 500 से अधिक दुकानें बंद हो गईं।

आसपास की दुकानें खाली कराता प्रशासन।
- फोटो : संवाद
संकरा रास्ता बना चुनौती
चौधरी पेंट हाउस तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा है, जिससे दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी हुई। आग दुकान के नीचे वाले हिस्से तक भी पहुंच गई थी। पानी की बौछार सही जगह तक पहुंचाने के लिए फायर कर्मियों ने पड़ोसी राजू चौरसिया के घर से मोर्चा संभाला। घर की दीवार पर चढ़कर और पीछे के रास्ते से पानी डालने के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। सीएफओ राजकिशोर राय ने बताया कि आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

दुकान की छत से निकलता धुएं का गुबार।
- फोटो : संवाद
लोगों ने क्या कहा
आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए पूरे बाजार की दुकानें बंद करा दी गईं। - राजेश बिरथरे, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
पहले दुकान के भीतर से आवाज आई, फिर धुआं दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग पूरी दुकान में फैल गई। - सौरभ सहगल, कारोबारी
आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास की दुकानों को खाली कराया गया और लोगों को बाहर निकाला गया। - अमित गुप्ता, स्थानीय निवासी