{"_id":"6a45b593b6d2cca1b105b8cc","slug":"jhansi-buzz-about-silver-coins-found-in-the-debris-of-an-old-house-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पुराने मकान के मलबे में चांदी के सिक्के मिलने की चर्चा, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग खोजते आए नजर, वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पुराने मकान के मलबे में चांदी के सिक्के मिलने की चर्चा, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग खोजते आए नजर, वीडियो
Thu, 02 Jul 2026 06:19 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:19 AM IST
सार
सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और मलबे में सिक्के तलाशते नजर आए। हालांकि, सिक्के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
चांदी के सिक्के मिलने की सूचना पर पहुंचे लोग सिक्के खोजते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिरगांव। कस्बे के बजरियापुरा मोहल्ले में बुधवार को एक पुराने मकान के मलबे से चांदी के सिक्के मिलने की चर्चा पूरे दिन लोगों के बीच बनी रही। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और मलबे में सिक्के तलाशते नजर आए। हालांकि, सिक्के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्राामीणों के अनुसार बजरियापुरा निवासी एक व्यक्ति ने अपना पैतृक मकान अपनी दोनों पुत्रियों के नाम कर दिया था। इनमें से एक पुत्री के हिस्से में आए पुराने मकान को बुधवार को जेसीबी से गिराया जा रहा था। मकान का मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठाकर हरदौल मंदिर के पीछे तालाब किनारे डलवाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मलबे में चांदी के पुराने सिक्के मिलने का दावा किया। देखते ही देखते यह खबर पूरे नगर में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों को चांदी के सिक्के मिले हैं। वहीं, नगर में कुछ सोने के सिक्के मिलने की भी चर्चा रही, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
मामले में एसएसआई आनंद कुमार ने बताया कि उन्हें सिक्के मिलने की सूचना मिली है, लेकिन वह स्वयं मौके पर नहीं गए हैं। पुलिस के पास भी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सिक्के खोजते लोग, वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन