फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand to provide Aadhaar registration facility at the post office

Jhansi News: डाकघर में आधार पंजीयन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

Mon, 03 Aug 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide Aadhaar registration facility at the post office
एरच। कस्बे के डाकघर में आधार पंजीयन की सुविधा न होने से लोगों को पंजीयन व संशोधन कराने के लिए दूरदराज के डाकघरों में जाना पड़ता है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। एरच डाकघर में सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने बताया कि यहां के डाकघर से लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क है। इसके साथ ही कस्बे में दो बैंक शाखाओं के साथ कई शैक्षणिक संस्थाएं भी हैं, लेकिन डाक विभाग डाकघर में आधार पंजीयन की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई, जबकि अधिकांश डाकघरों मेंं यह सुविधा उपलब्ध है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को आधार पंजीयन व संशोधन के लिए मोंठ व गुरसराय जाना पड़ता है, जिसमें लोगों को परेशानी होती है। एरच डाकघर में आधार पंजीयन की सुविधा मुहैया कराने की दीपक राजपूत, जगदीश सचान, देवेंद्र कुमार, अवधेश कस्तवार, नरेंद्र कुमार, आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed