{"_id":"69c055a91bbd59d1f10d8661","slug":"even-after-a-week-the-police-have-not-caught-the-criminal-nadeem-jhansi-news-c-11-jhs1004-761854-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सप्ताह भर बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा बदमाश नदीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सप्ताह भर बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा बदमाश नदीम
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची पुलिस को चमका देकर भागे कैदी की तलाश पुलिस अब तक नहीं कर सकी। दतिया निवासी नदीम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। एक सप्ताह पहले रविवार की रात पुलिस ने दतिया निवासी नदीम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। बीते सोमवार फिल्मी अंदाज में वह भाग गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवातीपुरा मोहल्ले में हुई चोरी की वारदात में शामिल ग्वालियर के थाना बिजौली अंतर्गत गणेशपुरा निवासी दीपक उर्फ संजय जाटव और दतिया के हरदौल मोहल्ला निवासी नदीम को कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पिछले सोमवार की दोपहर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इससे पहले की पुलिस मेडिकल कराने के बाद उसे वापस ले जाती। पुलिस को चकमा देकर नदीम मौके से भाग गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने और नात-रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश में मिली है। पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। यहां तक कि दतिया स्थित नदीम का परिवार घर पर ताला बंदकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस अफसरों ने मामले में लापरवाही बरतने पर सिपाही मयंक गुप्ता व ज्ञानेंद्र को निलंबित कर दिया। इसके बावजूद, पुलिस टीम सप्ताह भर बाद भी नदीम तक नहीं पहुंच सकी। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि पुलिस नदीम को जल्द गिरफ्तार करेगी।
Trending Videos