सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Shri Ram Navami will be celebrated on March 27

Jhansi: 27 मार्च को मनाई जाएगी श्रीरामनवमी, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 23 Mar 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

महानगर के श्रीराम मंदिरों में दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव की भव्य आरती होगी। भगवान श्रीराम की महिमा के भजन एवं बधाई गीत गाए जाएंगे

Jhansi: Shri Ram Navami will be celebrated on March 27
राम नवमी 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

श्रीरामनवमी 27 मार्च को श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई जाएगी। पर्व पर पुनर्वसु एवं पुष्य नक्षत्र रहेगा। महानगर के श्रीराम मंदिरों में दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव की भव्य आरती होगी। भगवान श्रीराम की महिमा के भजन एवं बधाई गीत गाए जाएंगे। भक्ति नृत्य होगा। मंदिरों में भक्तों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Trending Videos


सनातन धर्म में श्रीरामनवमी का विशेष महत्व है। मंदिरों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मेहंदीबाग स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में 27 मार्च को श्रीरामनवमी मनाई जाएगी। महंत प्रेमनारायण दास महाराज ने बताया कि भगवान का अभिषेक, शृंगार एवं दोपहर 12 बजे आरती होगी। भजन कीर्तन होंगे एवं प्रसाद वितरण होगा। इधर, आचार्य सुबोध शास्त्री ने बताया कि 27 मार्च को श्रीरामनवमी पर दोपहर 3:24 बजे तक पुनर्वसु एवं इसके पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed