सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Women can become contract conductors in roadways

Jhansi: 12वीं पास महिला बन सकेंगी रोडवेज में संविदा परिचालक, 25 मार्च को रोजगार मेले में होगी भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 23 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

महिलाओं के चयन के बाद उन्हीं के गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में तैनाती दी जाएगी। इसमें 18 से 40 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।

Jhansi: Women can become contract conductors in roadways
नौकरी। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

12वीं पास महिलाओं को रोडवेज में संविदा पर परिचालक बनने का मौका है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिवहन निगम में 25 मार्च को रोजगार मेले लगने जा रहा है। महिलाओं के चयन के बाद उन्हीं के गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में तैनाती दी जाएगी। इसमें 18 से 40 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को शासनादेश के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Trending Videos


उप्र परिवहन निगम में संविदा महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा। केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान की ओर से जारी सीसीसी (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। साथ ही उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एनसीसी/एलएसएस, उप्र कौशल विकास मिशन अथवा स्काउट गाइड का प्रमाणपत्र होना भी अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि चयनित महिला परिचालकों को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में ही तैनाती दी जाएगी। रोजगार मेले में महिलाओं को योग्यता प्रमाणपत्रों के दो सेट में प्रतियां व दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना मिलेगा वेतन
महिला परिचालकों को 2.02 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी 5000 किलोमीटर तक ड्यूटी करने पर प्रथम छमाही में 1500 रुपये तथा द्वितीय छमाही में 3000 रुपये अर्थात वित्तीय वर्ष में 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पीएफ, फ्री यात्रा पास, रात्रि भत्ता एवं 7.5 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, चयनित के बाद लगातार 4 साल निर्धारित मानक पूर्ण करने पर उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed