बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: झांसी जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी आग, भर्ती थे 16 मासूम; कुछ महीने पर गई थी 18 की जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

चिल्ड्रेन वार्ड में करीब 16 बच्चे भर्ती थे जिन्हें तत्काल वार्ड से बाहर निकाला। गनीमत रही की आग वार्ड की छत पर पड़ी पेड़ की सूखी पत्तियों में लगी थी। 

विज्ञापन
Fire broke out in children ward of Jhansi district hospital
झांसी जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

झांसी में शनिवार शाम जिला अस्तपाल के बच्चा वार्ड की छत पर शार्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी। थोड़ी देर में आग आगे फैलने लगी। आग की लपटें देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। जिनके बच्चे वार्ड में भर्ती थे, वह अपने बच्चों को लेकर बाहर भागने लगीं। अस्पताल प्रशासन ने आग बुझाने की कोशिश की। दमकल की गाड़ियां भी बुला ली गईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

Trending Videos
Fire broke out in children ward of Jhansi district hospital
झांसी जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

वार्ड में भर्ती थे 16 बच्चे
चिल्ड्रेन वार्ड में करीब 16 बच्चे भर्ती थे जिन्हें तत्काल वार्ड से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है शाम करीब साढ़े चार बजे बच्चा वार्ड की छत पर खुले तार से शार्ट सर्किट होने लगा। वहां सूखे पत्ते पड़े थे। शार्ट सर्किट की वजह से पैदा हुई चिंगारी ने उनमें आग पकड़ ली। आग भड़कते ही अस्पताल प्रबंधन ने बिजली आपूर्ति काट दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire broke out in children ward of Jhansi district hospital
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान
बच्चा वार्ड में आग लगने की सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। कुछ देर में आग में काबू पा लिया गया। एसपी सिटी के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में वार्ड की छत पर खुले तारों में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। नीचे वार्ड तक आग का कोई प्रभाव नहीं था। कोई भी व्यक्ति इसमें चुटहिल नहीं हुआ।

Fire broke out in children ward of Jhansi district hospital
झांसी जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड - फोटो : अमर उजाला

आग ले चुकी है पहले डेढ दर्जन मासूमों की जान
घटना की सूचना पर एस पी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सिटी स्नेहा तिवारी, कोतवाल मौके पर जा पहुंचे। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में आग लगी थी, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन बच्चों की मौत हो गई थी। इसके अलावा अभी रेलवे अस्पताल के ओटी में आग लग गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed