फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   From August, the team will go door to door to remove the defects in the house tax bill.

Jhansi News: गृहकर बिल की खामियां दूर करने के लिए अगस्त से घर-घर पहुंचेगी टीम

Sun, 19 Jul 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 19 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
From August, the team will go door to door to remove the defects in the house tax bill.
झांसी। गृहकर बिल की खामियां दूर करने के लिए अगस्त से एजेंसी की टीम के सदस्य घर-घर दस्तक देंगे। एजेंसी चयन के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाल दी है। अगर किसी भवन स्वामी ने आवासीय भवन को व्यावसायिक में तब्दील कर लिया है तो उसे नियमानुसार गृहकर का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जीआईएस सर्वे के बाद नगर निगम के गृहकर के दायरे में करीब पौने दो लाख भवन आ गए हैं। इसमें आवासीय और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। जीआईएस सर्वे के बाद से ही कई गुना तक गृहकर बढ़ जाने की शिकायतें नगर निगम के पास पहुंच रही हैं। कई बार अलग-अलग वार्डों में शिविर लगाकर नगर निगम प्रशासन गृहकर बिल संबंधी शिकायतों का निस्तारण भी करा चुका है। अब निगम प्रशासन एक एजेंसी को इन शिकायतों का निस्तारण की जिम्मेदारी देने जा रही है। जिस भी कंपनी को ये टेंडर मिलेगा, उसके कर्मचारी गृहकर के दायरे में आने वाले भवन स्वामियों के घर पहुंचें। बढ़े हुए गृहकर बिल की शिकायतों के संबंध में भवन की पैमाइश आदि करके पूरी रिपोर्ट नगर निगम प्रशासन को सौंपेंगे। फिर नियमानुसार गृहकर बिल पर निर्णय लिया जाएगा। दूसरी तरफ, यदि जीआईएस सर्वे के बाद किसी ने भवन स्वामी ने मकान के स्वरूप में बदलाव किया है। यानी कि आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधि भी शुरू कर दी है तो भवन स्वामी को नियमानुसार गृहकर का भुगतान करना होगा। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी अगस्त से यह काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


हर भवन का होगा क्यूआर कोड, स्कैन कर जमा कर सकेंगे गृहकर बिल
हर भवन का क्यूआर कोड तैयार किया जाएगा। इसमें गृहकर बिल से लेकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर चार्ज के बकाया तक का उल्लेख होगा। कोड को स्कैन करते ही पूरा ब्योरा सामने आ आएगा। फिर ऑनलाइन ही भुगतान की भी सुविधा रहेगी। इसके लिए नगर निगम एक निजी बैंक के साथ करार करने जा रही है। एजेंसी ही भवन स्वामियों को बार कोड उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed