फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: Important update for rail passengers; six trains, including the Jhansi-Prayagraj service

Train News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, झांसी-प्रयागराज सहित छह ट्रेनें दो दिन रहेंगी निरस्त

Sun, 19 Jul 2026 08:30 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 19 Jul 2026 08:30 AM IST
सार

मऊरानीपुर-रोरा खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से झांसी-प्रयागराज रूट प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
Train News: Important update for rail passengers; six trains, including the Jhansi-Prayagraj service
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर मऊरानीपुर-रोरा खंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 27 जुलाई से झांसी-मानिकपुर रूट पर संचालित छह गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी को मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा। कुछ गाड़ियों को सेक्शन में एक घंटे की देरी से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताय कि मऊरानीपुर-रोरा खंड के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। मंडल रेल प्रशासन ने नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस कारण ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस (11801), झांसी-बांदा मेेेमू (64613), बांदा-झांसी मेमू (64614) 27 और 28 को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस (11802) 28 और 29 जुलाई के अलावा झांसी-मानिकपुर मेमू (64611) और मानिकपुर-झांसी मेमू (64611) 28 जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


एनआई कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी (19666) 27 जुलाई को झांसी, महोबा, खजुराहो के स्थान पर बदले हुए रूट झांसी, दैलवारा, बिरारी, खजुराहो के रास्ते चलेगी। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी (19665) 28 जुलाई को खजुराहो, महोबा, झांसी के बजाए बदले हुए रूट खजुराहो, बिरारी, दैलवारा, झांसी के रास्ते से होकर निकाली जाएगी। ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस (11801) 19 और 21 से 26 जुलाई तक कुल सात फेरों को दो घंटे री-शेड्यूल होकर चलेगी। ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12176) 21 और 28 जुलाई, आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (12176) 23 जुलाई, ग्वालियर-रीवा स्पेशल ट्रेन (04191) 22 जुलाई को एक घंटे प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed