{"_id":"6a6faa552ae97b0d09047339","slug":"ghutai-station-gains-importance-amid-belatal-harpalpur-doubling-jhansi-news-c-11-jhs1019-847528-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेलाताल-हरपालपुर दोहरीकरण के बीच घुटई स्टेशन की महत्वता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेलाताल-हरपालपुर दोहरीकरण के बीच घुटई स्टेशन की महत्वता बढ़ी
Mon, 03 Aug 2026 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी-मानिकपुर रेखखंड में हरपालपुर-बेलाताल स्टेशन के बीच घुटई नाम से नया स्टेशन निर्मित कर रेल संचालन को भविष्य के लिए सुरक्षित कर दिया है। अफसरों का मानना है कि हरपालपुर से बेलाताल सेक्शन के बीच करीब 23 किलाेमीटर की लंबी दूरी है, ऐसे में कोई गाड़ी में कोई तकनीकी खराब आती हो उसका निस्तारण करने में ज्यादा समय लगता, जबकि घुटई स्टेशन निर्माण से इस प्रकार की भविष्य में आने वाली दिक्कतों को कम समय में निस्तारण किया जा सकेगा और ट्रेनों का संचालन भी स्पीड से संभव होगा।
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि झांसी-मानिकपुर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। ओरछा-बरुआसागर, बरुआसागर-मऊरानीपुर, मऊरानीपुर-रोरा, हरपालपुर-बेलाताल, बांदा-खुरहंड, खुरहंड-बदौसा के अलावा अन्य सेक्शन में दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि हरपालपुर-बेलाताल के बीच करीब 23 किलाेमीटर लंबा सेक्शन था। गाड़ियों के संचालन को ध्यान में रखते हुए इसके बीच घुटई स्टेशन का निर्माण कराया गया है। जिससे अब सेक्शन में भविष्य में कभी गाड़ियों में तकनीकी खराबी के साथ अन्य कोई कारण सामने आता है तो उसका निस्तारण कम समय में संभव है। उन्होंने बताया घुटई स्टेशन का दोहरीकरण कार्य के दौरान निर्मित कराया गया है। हरपालपुर-बेलाताल के दोहरीकरण के बाद उक्त रूट पर संचालन के बाद घुटई स्टेशन से गाड़ियों का गुजरना शुरू हो गया है।