सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Blood of loved ones being shed for land and illegal relationships

Jhansi: अपने ही हाथों उजड़ रहे घर, जमीन और अवैध रिश्तों में बहा रहे अपनों का खून, साल दर साल बढ़ रहे मामले

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस आंकड़े बताते हैं कि ऐसे मामलों की संख्या अब बढ़ रही है। जमीन और नाजायज रिश्ते इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह बनकर उभरे हैं।

Jhansi: Blood of loved ones being shed for land and illegal relationships
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमनगर इलाके की यह दिल दहला देने वाली घटना कोई पहली नहीं बल्कि इसके पहले भी ऐसी तमाम वारदात सामने आ चुकी है। खून से बने रिश्तों को अपने ही बहा रहे हैं। पुलिस आंकड़े बताते हैं कि ऐसे मामलों की संख्या अब बढ़ रही है। जमीन और नाजायज रिश्ते इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह बनकर उभरे हैं। जिन रिश्तों के दम पर हम खुद को सुरक्षित महसूस करते थे, अब उन्हीं से सुरक्षा की दरकार है। ऐसे में लोगों का अपनों से भरोसा उठना लाजिमी है।
Trending Videos


जिले में हुईं कई आपराधिक घटनाओं में अपनों का ही हाथ निकला। इसके खुलासे ने लोगों को दहला डाला। हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए लेकिन जब खुलासा हुआ तो सभी चौक गए। कभी पत्नी, तो कभी पति ने अवैध संबंध में फंसकर हत्या कराई। जरा सी बात नागवार गुजरने पर पोते तक की हत्या कर डाली। प्रापर्टी के विवाद में अपनों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। ऐसे कई मामले लंबे समय तक सुर्खियां बने रहे। ऐसे मामलों ने अब अपनों से भरोसा उठने लगा है। कुछ परिवार तो बिखर कर बर्बादी की कगार तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं चर्चित मामले
1 फरवरी 2026 को रेलवे वेंडर जगभान कुशवाहा की हत्या उसकी पत्नी किरण कुशवाहा ने अपने प्रेमी शिव कुमार लोधी के साथ मिलकर करा दी। हत्या के 10 दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी किरण, प्रेमी शिव कुमार लोधी एवं उसके दोस्त धर्मेंद्र लोधी को गिरफ्तार किया।

19 जनवरी 2026 को सीपरी बाजार निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह ने पत्नी प्रीति की हत्या करके बेरहमी से शव के टुकड़े कर दिए। हत्या करके उसे ठिकाने लगाने के दौरान वह पकड़ा गया।

25 नवंबर 2025 को बबीना में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के दौरान ताऊ-ताई ने अपने नाबालिग भतीजे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकी।

7 अक्तूबर 2025 को लहचूरा निवासी सरवन ने अपनी जेब से महज सौ रुपये निकाल लेने पर अपने इकलौते पोते मुकेश की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव भी उसने भूसे के ढेर में दबा दिया था।

22 जून 2025 को टहरौली के कुम्हरिया गांव में संपत्ति के लालच में छोटी बहू पूजा ने अपनी सास की हत्या अपनी बहन एवं उसके प्रेमी की मदद से करा दी।

11 नवंबर 2024 टोड़ी फतेहपुर निवासी सीमा की उसके शक्की पति राकेश ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पति को उसके दूसरे संबंध को लेकर शक था।

6 अगस्त 2023 को नवाबाद के पिछोर मोहल्ले में पुत्र अंकित ने पबजी खेलने से मना करने पर गुस्सा होकर अपने पिता लक्ष्मी प्रसाद झा एवं मां विमला की लोहे के तवे से पीट-पीटकर मार डाला।

11 जून 2023 की रात प्रेमनगर इलाके में अवैध संबंधों के चलते एक महिला की उनकी ही सगी नातिन ने प्रेमी के साथ गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना वाली रात प्रेमी घर में था। दादी की आंख खुलने पर दोनों ने दुपट्टे से गला दबाकर मार दिया था।

28 मार्च 2023 को मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के खिलारा गांव निवासी लखन ने लोहे के सरिया से हमला कर अपनी पत्नी रामकुमारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के पीछे पारिवारिक तनाव बताया गया था।

15 अगस्त को थाना प्रेमनगर स्थित खातीबाबा के पास रहने वाले बलवीर ने अपनी पत्नी नसरीन की सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। दोनों ही लव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना के पीछे दोनोें का कई दिनों से आपसी विवाद सामने आया था।

20 मई को थाना एरच के इसकिल गांव निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी अपनी पत्नी अहिल्या की कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। खाना बनाते के दौरान हुए विवाद मेें आए पति ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया था।

3 जुलाई की सुबह कोतवाली थाना इलाके के बंगलाघाट में विवाद के बाद हरीमोहन ने अपनी पत्नी गायत्री की पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। दोनों के बीच हुए विवाद में पति को बात बर्दाश्त न होने के चलते मौत के घाट उतार दिया।

इनका यह है कहना
परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरने लगी है। एकल परिवार का चलन भी बढ़ा है। इससे परिवार के सदस्यों में मनमुटाव या विवाद की स्थिति में कोई समझौता कराने वाला नहीं मिलता। रील लाइफ भी अब लोगों के जीवन को दिशा दे रही है। कई मामलों में रील लाइफ की भूमिका भी सामने आई है। ऐसे में परिवार के बीच नियमित संवाद बेहद जरूरी है। डॉ. घनश्याम त्रिपाठी, मनोचिकित्सक


धन, जमीन और अन्य लालच की वजह से आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इन मामलों में लोग नाते व रिश्ते को भूल जाते हैं। लोगों को अपनी विचारधारा बदलनी चाहिए, तभी अपराध रुकेगा। ऐसे मामलों में पुलिस ने अपराधियों को जेल भेजा है। - बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed