सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Metropolitan president left the stage upset with the chaos in the mass marriage

Jhansi: सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से खफा महानगर अध्यक्ष ने छोड़ा मंच, बोले- सीएम से करूंगा शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 20 Feb 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आयोजन नहीं किया गया। इसकी शिकायत खुद सीएम से करूंगा।

Jhansi: Metropolitan president left the stage upset with the chaos in the mass marriage
महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहुंचे महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह पहुंचे। पहले उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मंच पर पहुंचे। कुछ देर बाद व्यवस्था में सुधार न होने पर मंच छोड़कर वहां से चल दिए। जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अन्य अतिथियों के मनाने पर वह मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आयोजन नहीं किया गया। इसकी शिकायत खुद सीएम से करूंगा।
Trending Videos


नारायण बाग रोड स्थित एक विवाह घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें शामिल होने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने देखा कि बराती खाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल भोजन की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने देखा कि जहां बफर सिस्टम का नियम है, वहां वर और वधू पक्ष के लोगों को प्लेट वितरित किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। नवजोड़ों के लिए पर्याप्त मंडप की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने सीएम से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स पर किया पोस्ट
आयोजन से आने के बाद महानगर अध्यक्ष ने अव्यवस्था को लेकर एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया है। कहा कि अव्यवस्था के बीच इस प्रकार का आयोजन न हो, शासन को अवगत कराना उनका फर्ज है।


105 ने हिंदू रीतिरिवाज और आठ जोड़ों ने मुस्लिम रिवाज से एक-दूजे के हुए
नारायण बाग स्थित विवाह घर में कुल 113 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। इनमें से 105 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए तो आठ जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक वर-वधू को मेवा और लड्डू की डलिया शगुन के तौर पर भेंट की गई। इसके अलावा गृहस्थी के सामान सौंपे गए। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने हल्दी लगाकर रस्म अदा की। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सागर भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे।


मंच पर बिलखते हुए पहुंचा एक वधू का पिता
भगवानदास अपनी बेटी का विवाह कराने आया हुआ था। सूची में नाम होने के बावजूद उसे और उसकी बेटी को आयोजन स्थल पर जाने से रोक दिया गया। इस पर वह बिलखते हुए मंचासीन अतिथियों के पैरों में गिरकर बेटी का विवाह कराने का आग्रह करने लगा। अतिथियों ने तत्काल सूची मंगाई, जहां नाम दर्ज होने पर उन्हें विवाह स्थल पर जाने की अनुमति दी गई।

विवाह समारोह में किसी प्रकार का कोई फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने पहले वर-वधू की बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने के बाद ही उन्हें आयोजन में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।


महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह जानकारी देते हुए...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed