Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Metropolitan President upset with chaos at mass wedding, says event not organised as per Chief Minister's wishes
{"_id":"6997d9042e723bca8f0e9ef0","slug":"video-metropolitan-president-upset-with-chaos-at-mass-wedding-says-event-not-organised-as-per-chief-ministers-wishes-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से खफा महानगर अध्यक्ष, बोले- मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नहीं हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से खफा महानगर अध्यक्ष, बोले- मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नहीं हुआ आयोजन
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:16 AM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहुंचे महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह पहुंचे। पहले उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मंच पर पहुंचे। कुछ देर बाद व्यवस्था में सुधार न होने पर मंच छोड़कर वहां से चल दिए। जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अन्य अतिथियों के मनाने पर वह मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आयोजन नहीं किया गया। इसकी शिकायत खुद सीएम से करूंगा।
नारायण बाग रोड स्थित एक विवाह घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें शामिल होने पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने देखा कि बराती खाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल भोजन की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने देखा कि जहां बफर सिस्टम का नियम है, वहां वर और वधू पक्ष के लोगों को प्लेट वितरित किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। नवजोड़ों के लिए पर्याप्त मंडप की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने सीएम से शिकायत करने की बात कही। आयोजन से आने के बाद महानगर अध्यक्ष ने अव्यवस्था को लेकर एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया है। कहा कि अव्यवस्था के बीच इस प्रकार का आयोजन न हो, शासन को अवगत कराना उनका फर्ज है।
नारायण बाग स्थित विवाह घर में कुल 113 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए। इनमें से 105 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए तो आठ जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक वर-वधू को मेवा और लड्डू की डलिया शगुन के तौर पर भेंट की गई। इसके अलावा गृहस्थी के सामान सौंपे गए। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने हल्दी लगाकर रस्म अदा की। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सागर भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।