{"_id":"6997772564f3448b860b7cdd","slug":"chopped-with-an-axe-and-buried-inside-the-room-jhansi-news-c-11-1-jhs1030-743419-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर कमरे के अंदर दफनाया, 9 दिन बाद पुलिस ने बाहर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर कमरे के अंदर दफनाया, 9 दिन बाद पुलिस ने बाहर निकाला शव
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
सार
छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और कमरे में ही गहरा गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। किसी को पता न चले इसके लिए नमक लाकर डाल दिया। छह फीट खोदाई करने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया है।
मृतक तारिक बेग की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
थाना प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर-शाम सनसनीखेज मामला सामने आया। आपसी विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को कमरे के अंदर दफना दिया। इसके बाद प्रेमनगर थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। परिजनों के शक होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। एसएसपी बीबी जीटीएस, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कमरे के अंदर छह फीट खोदाई करने पर देर-रात शव बरामद हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में भाई को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ में जुटी है।
आरोपी भाई सरकारी विद्यालय में है शिक्षक
बिहारी पुरा निवासी तारिक बेग (38) बीबीए पास था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। इन दिनों उसकी तैनाती बबीना ब्लॉक में थी। उससे छोटा भाई मसारिक बेग बाजना स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। दो माह पहले उसने निगाह किया था। 10 फरवरी को मां मायके गई थी। मसारिक की पत्नी भी घर पर नहीं थी।
खुद जाकर कराई गुमशुदगी दर्ज
पुलिस पूछताछ में मसारिक ने बताया कि उसी दिन बड़े भाई से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान उसने कुल्हाड़ी से तारिक पर कई वार कर डाले। तारिक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मसारिक ने कमरे में ही गहरा गड्ढा खोदकर उसे वहीं पर दफना दिया। किसी को पता न चले इसके लिए नमक लाकर डाल दिया। मां के पूछने पर मसारिक ने 15 फरवरी को प्रेमनगर थाने में जाकर गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। कुछ दिनों तक वह लोग उसे तलाश करते रहे लेकिन, उसके मामा सलीम को शक हो गया। बृहस्पतिवार शाम उन्होंने प्रेमनगर थाने जाकर शिकायत कर दी। इसके बाद यह मामला उजागर हुआ।
इनका यह है कहना
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है आरोपी से पूछताछ की जा रही है। विवाद की वजह साफ नहीं हो सकी है। प्रापर्टी विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
Trending Videos